Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

Chhattisgarh Budget 2026 : छत्तीसगढ़ का बजट आज, नई विधानसभा में पहली बार पेश करेंगे ओपी चौधरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन, नया रायपुर अटल नगर परिसर में आज एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत करेंगे। यह साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट और नई विधानसभा में पेश होने वाला पहला बजट होगा।

नई थीम और आकर्षक प्रस्तुतिकरण का दावा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संकेत दिए हैं कि इस बार का बजट एक नई थीम पर आधारित होगा और इसे जनहितकारी तथा आकर्षक स्वरूप में पेश किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य विकास, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के बीच संतुलन स्थापित करना है।

महिलाओं, किसानों और युवाओं पर फोकस

सूत्रों के अनुसार, बजट में महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। किसानों को राहत और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान संभावित हैं। इसके अलावा युवाओं के रोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नई पहलें सामने आ सकती हैं।

बजट सत्र का विस्तृत कार्यक्रम

विधानसभा में 26 और 27 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। 9 से 17 मार्च के बीच विभागवार अनुदान मांगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद 17 और 18 मार्च को विनियोग विधेयक पर बहस और पारितीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर भी नजर

इस सत्र में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 और छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा प्रवर्तन विधेयक, 2026 पेश किए जाने की संभावना है। इन प्रस्तावित विधेयकों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक चर्चा की उम्मीद है।

नई विधानसभा में प्रस्तुत होने वाला यह बजट प्रदेश की आर्थिक दिशा और सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार किन नए ऐलानों के जरिए जनता को राहत और विकास का संदेश देती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Singrauli News: कन्वेयर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, लोहे की पाइप गिरने से श्रमिक की मौत

Singrauli News:सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर-देवरा स्थित टीएचडीसी...

Singrauli Crime: पशु तस्करी पर जियावन पुलिस का प्रहार, लाखों की भैंसें बरामद

Singrauli Crime: सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन,...

Related Articles

Popular Categories