Monday, April 13, 2026
37.1 C
Raipur

विधानसभा पहुंचे 120 आत्मसमर्पित नक्सली! गृहमंत्री विजय शर्मा ने डिनर पर किया स्वागत, ‘रेड कार्पेट’ से सम्मान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए 120 आत्मसमर्पित नक्सली राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। मुख्यधारा में लौटने के बाद यह उनका पहला रायपुर दौरा है। बताया गया कि ये सभी पूर्व नक्सली एक दिन पहले गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ डिनर कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। आज वे विधानसभा में बैठकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करीब से देखेंगे।

लोकतंत्र के मंदिर में ऐतिहासिक पहल

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार है जब पुनर्वासित पूर्व नक्सलियों को सदन की कार्यवाही देखने का अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने कभी भारतीय संविधान को नहीं माना, आज वे लोकतंत्र के मंदिर में बैठकर उसकी प्रक्रिया को समझेंगे। यह बदलाव की बड़ी मिसाल है।”

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पूर्व नक्सलियों को उनके निवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया गया था और रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि अब ये सभी समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं और लोकतंत्र के साथ खड़े हैं।

Read More : रीवा: वर्दी में में लड़खड़ाता दिखा पुलिसकर्मी, विभाग में हड़कंप, वीडियो वायरल

होली से पहले किसानों को बड़ी राहत

गृहमंत्री ने जानकारी दी कि होली से पहले 24 लाख किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह भुगतान किसानों को किया जाएगा, जिससे उन्हें त्योहार से पहले आर्थिक सहारा मिलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

सदन में जवाब नहीं देने के आरोपों पर विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कस्टोडियल डेथ की संख्या 66 है, जबकि पूर्व सरकार के समय यह आंकड़ा 70 से 90 तक पहुंचता था।

नव्या मलिक के मामले में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिनके खिलाफ एक से अधिक बार एफआईआर दर्ज होती है, उन्हें अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर माना जाता है। नव्या मलिक का नाम एक ही बार दर्ज होने के कारण सूची में शामिल नहीं किया गया।

गृहमंत्री ने कहा कि सदन के भीतर और बाहर अलग-अलग बयान देना जनता को भ्रमित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि कोयला, डीएमएफ और शराब घोटाले से जुड़े सवालों पर सरकार जवाब देने को तैयार है।इस पूरे घटनाक्रम ने विधानसभा की कार्यवाही को और अधिक राजनीतिक और ऐतिहासिक बना दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories