Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

CG Politics : 7 को मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ दौरा, बैज ने किसान, जवान, संविधान सभा को लेकर कही ये बात

CG Politics : रायपुर। कांग्रेस की 7 जुलाई को होने वाली किसान, जवान और संविधान सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस ऐतिहासिक सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी तय मानी जा रही है। आयोजन में प्रदेशभर से 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं, किसानों और जवानों के शामिल होने की संभावना है।

CG Politics : सभा की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश सह-प्रभारी की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सभा न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

CG Politics : दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “किसान, जवान और संविधान” पर निरंतर प्रहार किया जा रहा है। उन्होंने सभा के माध्यम से प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, खाद-बीज की किल्लत, नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष आदिवासियों की हत्या, बिजली संकट, खनिज संपदा की लूट, हजारों स्कूलों की बंदी और शराब माफिया को संरक्षण जैसे मुद्दों पर जनजागरण की बात कही।

CG Politics : बैज ने स्पष्ट किया कि इस सभा के जरिए कांग्रेस न केवल अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगी, बल्कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज बुलंद करने के लिए एक निर्णायक कदम भी उठाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

C.G News : EMRS भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अतिथि शिक्षकों के अनुभव को मिलेगा वेटेज

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds