CG Politics : बिरनपुर हिंसा मामले में कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कही ये बात, अरुण साव से इस्तीफा की मांग

Sanjay Sahu
CG Politics

CG Politics : रायपुर : बिरनपुर हिंसा मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच फिर से विवाद छिड़ गया है, खासकर तब जब सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है। कांग्रेस ने भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वोटों के ध्रुवीकरण के लिए घटना को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग दिया।

 

CG Politics : छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि सीबीआई की चार्जशीट में स्पष्ट उल्लेख है कि यह एक आपसी विवाद था जो बाद में सांप्रदायिक रूप ले गया, लेकिन इसमें कोई राजनीतिक साजिश नहीं थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस मामले को राजनीतिक लाभ के लिए गलत तरीके से प्रस्तुत किया और कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाए।

CG Politics : दीपक बैज ने बताया कि उस वक्त अरुण साव घटना स्थल पर गए थे और उन्होंने लोगों के बीच जाकर माहौल भड़काया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस घटना से जुड़े कुछ व्यक्तियों को चुनाव में टिकट देकर राजनीतिक लाभ हासिल किया और वोट बैंक की राजनीति की। साथ ही बैज ने कहा कि जिन पर आरोप लगाए गए, उनका नाम सीबीआई चार्जशीट में नहीं है। उन्होंने अरुण साव से मंत्री पद से इस्तीफा देने और माफी मांगने की भी मांग की। बैज ने कहा कि केंद्र की कई भाजपा नेताओं ने भी इस मामले को गलत तरीके से प्रचारित कर कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया।

CG Politics : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू ने कहा कि बिरनपुर में हुई तीन हत्याओं को भाजपा ने राजनीतिक मुद्दा बना दिया और इसे राज्य स्तर का मामला बना कर विधानसभा और लोकसभा चुनावों में फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि एक गांव की घटना को राजनीतिक तौर पर इतना बड़ा बनाना गलत है और भाजपा के नेताओं को मानवीयता दिखाते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने इस घटना के कारण कांग्रेस को हुए नुकसान पर भी चिंता जताई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *