CG Politics : रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकारों पर एक साथ कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। उन्होंने विदेश नीति, अमेरिका द्वारा लगाए गए 25% टैरिफ, छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी, धर्म परिवर्तन और मानव तस्करी जैसे मामलों पर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।
CG Politics : भूपेश बघेल ने अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जो लोग ट्रंप की जीत के लिए पूजा-पाठ कर रहे थे, उन्हें अब करारा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि भारत कभी अमेरिका के सामने नहीं झुका, लेकिन मोदी सरकार ने अपने मित्रों के हित साधने के लिए देश को संकट में डाल दिया है।
CG Politics : दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी को लेकर भी बघेल ने बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि केरल में बीजेपी इस तरह की कार्रवाई का विरोध करती है, जबकि छत्तीसगढ़ में उन्हीं की पार्टी के सांसद इसे मानव तस्करी बता रहे हैं। उन्होंने इसे बीजेपी का दोहरा रवैया बताया।
CG Politics : घुसपैठियों को लेकर सरकार की नीति पर टिप्पणी करते हुए बघेल ने सवाल किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर राज्य सरकार ने अब तक कितने पाकिस्तानी नागरिकों को निकाला है? उन्होंने मांग की कि सरकार इस बारे में आंकड़े सार्वजनिक करे।
CG Politics : पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि वे एक तरफ पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ बैठकर मैच देखते हैं, वहीं दूसरी ओर देश के अल्पसंख्यकों को मंचों से निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि अफरीदी वही व्यक्ति है जो कश्मीर के अलगाववादियों का समर्थन करता है और भारत पर झूठे आरोप लगाता है। ऐसे में अनुराग ठाकुर जैसे नेताओं का उसके साथ बैठना विरोधाभासी है।
CG Politics : बघेल ने आरोप लगाया कि यह पूरा राजनीतिक खेल सिर्फ सत्ता और वोटों के लिए है। उन्होंने कहा कि ट्रंप एक क्रिश्चियन होते हुए भी भारत को अपमानित कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं। जबकि यहां चुनावी लाभ के लिए अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।













