Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : कन्या शाला घरघोड़ा में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान को...

CG NEWS : कन्या शाला घरघोड़ा में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : घरघोड़ा : मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 :26 अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक कार्य योजना तैयार करते हुए प्रदेश के प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में निर्धारित प्रश्नों एवं विन्दुओं के माध्यम से गुणवत्ता की जाँच की जानी है | जिसके लिए एक व्यापक रूप से अभियान का रूप देते हुए जिले के विकासखंड अंतर्गत संकुलों में संकुल के प्रधानपाठकों को संकुल प्राचार्य द्वारा कार्यशाला का आयोजन करते हुए विविध विन्दुओं पर चर्चा परिचर्चा करते हुए अंकेक्षण पूर्व तैयारी की गयी |

CG NEWS : घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत कन्या संकुल में संकुल प्रभारी प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा द्वारा संकुल कन्या एवं कंचनपुर के प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक के शाला प्रभारियों को शैक्षणिक संसाधनों, स्कूली गुणवत्ता, इंस्पायर एवार्ड, इको क्लब, बेग लेस डे,छात्राओं के लर्निंग कॉर्नर, मध्यान्ह भोजन, स्मार्ट क्लास, शिक्षण गुणवत्ता को बेहतरीन बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति शैक्षणिक सामग्री का उपयोग करते हुए विद्यालय शिक्षण पर्यावरण को बेहतरीन बनाने संबंधी विन्दुओं पर सामूहिक रूप संवाद स्थापित करते हुए निदानात्मक उपायों पर चर्चा की गयी |

 

CG NEWS : इस अवसर पर कन्या घरघोड़ा संकुल कंचन पुर के समस्त संबंधित विद्यालय के प्रधानपाठक उपस्थित रहे | सामाजिक अंकेक्षण अंतर्गत विद्यालय सहित छात्राओं की गुणवत्ता पर अपेक्षित परिणाम मिलेगी |इस अवसर पर कन्या संकुल के शैक्षणिक समन्वयक ज्योति मैडम एवं कंचनपुर संकुल समन्वयक गोविन्द राठिया उपस्थित रहे .

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here