CG NEWS : भाटापारा:- नशा मुक्ति अभियान के तहत भाटापारा ब्लाक के ग्राम गुर्रा में महिला कमांडो का गठन होने पर विधायक इंद्र साव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई देते हुए उनका बेच लगाकर स्वागत किया।
CG NEWS : विदित हो कि गांव गांव में लगातार अवैध शराब की बिक्री से गांवों का दूषित हो रहा वातावरण को ध्यान में रखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से इसके रोकथाम के लिए गांवों में महिला कमांडो का गठन कर उन्हें स्वतंत्र रूप से कार्य करने की आजादी दी जा रही है,जिसका परिणाम भी सार्थक मिल रहा है।ब्लाक के ग्राम गुर्रा में भी महिला कमांडो का गठन किया गया है,जो क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए ना केवल कार्य करेगी बल्कि गांव को शराब जैसी कुरीतियों से दूर रखने का कार्य करेगी।
CG NEWS : ग्राम गुर्रा में महिला कमांडो का गठन होने पर क्षेत्र के विधायक इंद्र साव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी और उनका उत्साह वर्धन करते हुए उनका बेच लगा कर स्वागत किया।इस दौरान विधायक श्री साव ने कहा कि क्षेत्र में नशा खोरी का कार्य करने वालों को अब सजग हो जाना होगा और उन्हें यह क्षेत्र छोड़ना पड़ेगा क्योंकि अब यहां की कमान महिलाओं ने संगठित रूप से संभाल ली है।
CG NEWS : ऐसे में शराब या अन्य नशा पान करने वालों से निपटने और उन्हें नशा खोरी की ओर धकेलने वालों के खिलाफ यहां की कमांडो टीम तैयार हो गई है।विधायक श्री साव ने कहा कि नशा से व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा परिवार टूटता है उन्होंने लोगो से नशापान से दूर रहने की अपील करते हुए कहा अगर नशा करना ही है तो नशा ऐसा करो कि उनके बच्चे अच्छी और ऊंची शिक्षा प्राप्त कर अपना अपने परिवार और अपने गांव शहर का नाम रोशन कर सके।विधायक इंद्र साव ने अपने विधान सभा क्षेत्र के गांव में महिला कमांडो के गठन पर पंचायत प्रतिनिधियों को सामने आने का आग्रह भी किया है।
CG NEWS : इस महिला कमांडो गठन के अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच गंगा ध्रुव,उप सरपंच सीमा साहू, गोवर्धन ध्रुव, अध्यक्ष कमला खुटे, उर्मिला ध्रुव, आरती सोनी, पंच बाई रात्रे, किरण रात्रे, सावित्री बंजारे, संतन घृत लहरे, सरोज जायसवाल, ईश्वरी साहू, ईश्वरी सोनी, निर्मला साहू सहित महिला कमांडो की सभी सदस्य उपस्थित थी।











