CG NEWS: राजिम : राजिम के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेंदर में आयोजित एक आशीर्वाद समारोह के दौरान चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। देर रात अज्ञात चोर मंच से नगदी और सोने-चांदी के जेवरों से भरा थैला लेकर फरार हो गए।
CG NEWS: जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच व भाजपा नेता रामाधार साहू के पुत्र के विवाह के उपलक्ष्य में 28 मार्च की रात हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मेहमान नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद के साथ नगद और उपहार दे रहे थे, जिन्हें दो थैलों में रखा गया था।
CG NEWS: रात करीब 1:30 बजे वर-वधु फोटो सेशन के लिए मंच से दूर गए, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति एक थैला लेकर फरार हो गए, जबकि दूसरा थैला वहीं रह गया। घटना का पता चलने पर समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया।
CG NEWS: खोजबीन के दौरान मंच के पीछे कुछ फटे हुए लिफाफे मिले, जिससे अंदेशा है कि चोरों ने वहीं रकम निकालकर भागने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
CG NEWS: पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुए थैले में करीब 4 लाख रुपए नगद और 1.5 से 2 लाख रुपए के जेवर थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।











