CG NEWS: फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली: पदोन्नति व क्रमोन्नति न दिये जाने पर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा श्रीमती सोना साहू के दायर याचिका पर निर्णय देते हुए दस एवं बीस वर्षो की सेवा की पूर्णता पर समयमान वेतनमान देने हेतु शासन को निर्देश दिया। श्रीमती सोना साहू के प्रकरण जैसे ही प्रदेश भर में हजारों शिक्षक क्रमोन्नति हेतु पात्र है जिन्हे आज पर्यन्त तक क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिला है। शिक्षक एल.बी संवर्ग के हजारो कर्मचारी शासन से क्रमोन्नत वेतनमान हेतु सामान्यकृत आदेश की बाट जोह रहे है ।
CG NEWS: शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि श्रीमती सोना साहू को माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर से निर्णय उपरांत लगभग 12 लाख रूपये क्रमोन्नत वेतनमान की एरियर्स राशि प्राप्त हुई है। प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को भी लगभग उनके सेवाकाल एवं पदानुरूप पाॅच लाख से पंद्रह लाख की क्रमोन्नति एरियर्स राशि मिलनी है। श्रीमती सोना साहू के प्रकरण एवं प्रदेश के अन्य कर्मचारियों के प्रकरण एक जैसे ही है जिसमें शासन सामान्यकृत आदेश प्रसारित कर प्रदेश के समस्त एल.बी संवर्ग के समस्त शिक्षक साथियों को क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ प्रदान कर सकता है किन्तु शासन श्रीमती सोना साहू के प्रकरण को व्यक्तिगत मानकर समस्त कर्मचारियों के लिए सामान्यकृत आदेश जारी न कर अपने जवाबदेही से बचना चाह रहा है एवं अन्य कर्मचारियों को न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य कर रहा है।
CG NEWS: शालेय शिक्षक संघ जिला ईकाई दंतेवाड़ा ने संगठन की बैठक कर चिंता व्यक्त की की हमारे कुछ कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके है एवं कुछ सेवानिवृति की कगार पर है जिन्हें लगभग तीस वर्षों की सेवा उपरांत भी क्रमोन्नत वेतनमान के लाभ से वंचित होने के कारण उन्हे अपने स्वत्वो , वेतनमान एवं पेंशन के निर्धारण में भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। शालेय शिक्षक संघ अपने कर्मचारियों की व्यथा से क्षुब्ध होकर उनके हितों के संवर्धन हेतु समिति के माध्यम से न्यायालय से न्याय पाने हेतु याचिका दायर करने का फैसला लिया है।
इस बैठक में शालेय शिक्षक संघ के CG NEWS: पदाधिकारी श्री शैलेश सिंह , श्री कुलदीप सिंह चैहान , श्रीमती दीपमाला वेक , पुरूषोत्तम लाल साहू , दिनेश गभेल , गजलू पोडियाम ,अंकित गुप्ता , धीरेन्द्र सिंह गौतम, विनय प्रधान , केशव स्वर्ण , आनंद मुडामी , कु मधु उइके , पलकेश सोनी , देवेन्द्र धीवर ,दीपक शास्त्री ,योगेश सोनी , आशुतोष शिवहरे , नवीन मिश्रा , राजीव मिश्रा , नेहा नाथ , बृजबिहारी चक्रवर्ती एवं भारी संख्या में शिक्षक एल.बी. संवर्ग के कर्मचारी उपस्थित थे।













