Wednesday, April 1, 2026
27.1 C
Raipur

CG NEWS : तरेकेला पंचायत का ‘मिडनाइट ऑपरेशन’ ; पंचों ने मीडिया को फोन क्या घुमाया, साहब ने रात ही रात में घुमा दी बोरिंग मशीन!…

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता / पत्थलगांव। इसे कहते हैं ‘डर की रफ्तार’! ग्राम पंचायत तरेकेला में विकास की ऐसी ‘बुलेट ट्रेन’ चली है कि दुनिया देखती रह गई। कल तक जिन बोरवेलों के लिए ग्रामीण तरस रहे थे, जैसे ही वार्ड पंचों ने मीडिया के सामने भ्रष्टाचार की परतें खोलने का मन बनाया, पंचायत के जिम्मेदारों के हाथ-पांव ऐसे फूले कि उन्होंने सूरज उगने का भी इंतज़ार नहीं किया। नियम-कायदे सो गए और रातों-रात मशीनों ने जमीन का सीना चीर कर दो बोरवेल खड़े कर दिए।

CG NEWS : खबर का खौफ – ‘ब्रेकिंग न्यूज’ बनने से पहले ही बन गई ‘बोरिंग’ : सूत्रों की मानें तो वार्ड पंच अखिलेश कुमार भगत और अन्य जागरूक पंचों ने जैसे ही भ्रष्टाचार के पुराने कच्चा-चिट्ठा मीडिया को सौंपने की तैयारी की, इसकी भनक सरपंच-सचिव को लग गई। फिर क्या था?… साहबों को लगा कि अगर खबर छप गई तो लेने के देने पड़ जाएंगे। आनन-फानन में, बिना किसी ग्राम सभा के, बिना किसी लिखित प्रस्ताव के और बिना पंचों को भनक लगे, अंधेरे का फायदा उठाकर बोरिंग मशीन गांव में उतार दी गई।

CG NEWS : अंधेरे में विकास या पाप छिपाने की कोशिश? – ग्रामीण अब चुटकी ले रहे हैं कि तरेकेला पंचायत में अब ‘टॉर्च की रोशनी’ में विकास कार्य होंगे। सवाल यह उठता है कि :

* ​अगर यह कार्य नियमानुसार था, तो इसके लिए रात का सन्नाटा ही क्यों चुना गया?
* ​क्या सरपंच-सचिव को डर था कि दिन के उजाले में पंच उनसे ‘प्रस्ताव’ मांग लेंगे?
* ​बिना पंचों के हस्ताक्षर और बिना सरकारी प्रक्रिया के रातों-रात मशीनें बुलाने का खर्च आखिर कौन से ‘गुप्त बजट’ से आ रहा है?

CG NEWS : पंचों की एकता से उड़े जिम्मेदारों के होश : वार्ड पंचों द्वारा मीडिया के जरिए अपनी आवाज बुलंद करने के फैसले ने पंचायत की सत्ता हिला दी है। सरपंच-सचिव की तिलमिलाहट इस कदर है कि वे अब यह साबित करने में जुटे हैं कि वे “बहुत काम” कर रहे हैं। लेकिन जनता पूछ रही है कि साहब! यह ‘ज्ञान’ आपको तब क्यों नहीं आया जब पुराने सड़क निर्माण और नलकूपों के नाम पर पैसों का बंदरबांट हो रहा था?…

CG NEWS : साहब, ये जनता है, सब जानती है : रात के अंधेरे में गड्ढे खोदने से भ्रष्टाचार के दाग नहीं छिपते। ग्रामीणों का कहना है कि यह बोरिंग दरअसल सरपंच-सचिव की साख बचाने का आखिरी प्रयास है। बिना प्रस्ताव और बिना तकनीकी स्वीकृति के किया गया यह काम खुद में एक नया घोटाला है, जिसकी जांच अब और भी जरूरी हो गई है।

 

 

CG NEWS : “मीडिया के डर से रातों-रात बोरिंग खोदना इस बात का प्रमाण है कि पंचायत में अब तक सब कुछ गोलमाल था। हम इस आधी रात वाली ‘जादुई बोरिंग’ और पुराने गबन की शिकायत ऊपर तक करेंगे।” – अखिलेश कुमार भगत व वार्ड पंच

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories