CG NEWS : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर जिला कोंडागांव में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम जिला कलेक्टर कोंडागांव को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोंडागांव को सौंपा गया।
CG NEWS : धरना प्रदर्शन के माध्यम से अधिकारियों ने सरकार से अपनी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की। ज्ञापन में जिन प्रमुख मांगों को उठाया गया, उनमें शामिल हैं:
1. तकनीकी वेतनमान 4300 ग्रेड पे के आधार पर दिया जाए।
2. ग्रामीण कृषि अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण किया जाए।
3. 2500 रुपये मासिक स्थायी भत्ता प्रदान किया जाए।
4. संसाधन भत्ता एवं अतिरिक्त प्रभार क्षेत्र के लिए सम्मानजनक अतिरिक्त भत्ता दिया जाए।
5. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पद का नाम बदलकर मध्यप्रदेश की तर्ज पर “कृषि विस्तार अधिकारी” किया जाए।
6. गैर विभागीय कार्यों की ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।
7. आदान सामग्रियों का भंडारण सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से कराया जाए।
8. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी पद पर लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को तत्काल शुरू किया जाए।
CG NEWS : संघ ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।











