CG NEWS : इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए क्रिकेट मैच के दौरान मची भगदड़, गेट तोड़कर दर्शक घुसे अंदर

Sanjay Sahu
CG NEWS

रामकुमार भारद्वाज/ रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम ग्राउंड में बुधवार को आयोजित इंडिया और साउथ अफ्रीका में बीच हुए दूसरे वनडे मैच में स्टेडियम ग्राउंड में उपस्थित दर्शकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला. लेकिन वहीं मैच शुरू होने के दो घण्टे बाद स्टेडियम ग्राउंड के बाहर भगदड भी देखने को मिला, यह भगदड़ तब हुआ जब स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ अधिक जमा हो गई.

 

स्टेडियम ग्राउंड में सभी शीट फूल थी, वहीं खाली जगहों पर दर्शक खड़े होकर मैच देख रहे थे, स्टेडियम ग्राउंड दर्शकों से कहा कच भरा होने से दर्शकों को गेट में ही रोका गया. दोपहर 3.30 बजे लोवर 5 के गेट नंबर 6 में दर्शकों को रोक दिया गया. जबकि दर्शकों के पास महंगे पास थे. गेट के बाहर हाथों में पास रखे दर्शकों को रोका गया. उन्हें अंदर जाने से रोकने पर दर्शक गुस्सा हो गए. दर्शक स्टेडियम के बाहर से नारे लगाते हुए दिखे. “अंदर जाने दो या हमारा पैसा वापस करो.” एकाएक दर्शक हावी हो गए उन्होंने 05 नंबर गेट तोड़ दिया और अंदर घुसने लगे इस दौरान भगदड़ हो गई. गिरते हपटाते दर्शक अंदर घुसने लगे, जिसके बाद मौके पर उपस्थित सुरक्षा कर्मियों और जवानों ने गेट को बंद कर दिया।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *