CG NEWS : अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के दौरान चाकूबाजी, थाने से आरोपी के भागने पर एसपी ने SI को किया निलंबित, टीआई को थमाया नोटिस

0
123
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : धमतरी: जिले में अवैध रेत खनन पर की गई कार्रवाई के दौरान चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी थाने से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने जांच के आदेश दिए हैं। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर एक उप निरीक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

CG NEWS : यह घटना मंगलवार रात जवरगांव में हुई, जब जिला प्रशासन की टीम ने अवैध रेत भंडारण और खनन के खिलाफ कार्रवाई की। छापे के दौरान तीन चैन माउंटेन, एक जेसीबी और तीन हाईवा जब्त किए गए। साथ ही लगभग 400 ट्रैक्टर रेत के भंडारण पर भी कार्यवाही की गई।

CG NEWS : जब्त वाहनों को ले जाने के लिए बुलाए गए ऑपरेटर ललित ध्रुव (23) पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में ललित को पहले धमतरी अस्पताल ले जाया गया और फिर गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया।

CG NEWS : इस मामले में अर्जुनी पुलिस ने एक संदिग्ध अंकुर अग्रवाल को हिरासत में लिया था, जिसे देर रात थाने में बैठाया गया था। बाद में उसे इस घटना में नामजद आरोपी बनाया गया, लेकिन इसी बीच वह पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया।

CG NEWS : इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए और उप निरीक्षक सरिता मानिकपुरी को निलंबित करते हुए उन्हें रक्षित केंद्र धमतरी में अटैच कर दिया। साथ ही थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

CG NEWS : फिलहाल मुख्य आरोपी कुलदीप सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पीड़ित युवक का इलाज रायपुर में चल रहा है।

CG NEWS : एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि धमतरी पुलिस आमजन के प्रति जवाबदेह, पारदर्शी और मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील रहते हुए कानूनसम्मत कार्यवाही को प्राथमिकता देती है। विभागीय अनुशासन बनाए रखने और जनविश्वास कायम रखने के लिए भविष्य में भी इस तरह की लापरवाहियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here