CG NEWS : GGU विवाद: छात्र निष्कासन पर भड़की NSUI, कुलपति आवास घेराव के बाद FIR दर्ज, विधायक अटल श्रीवास्तव भी पहुंचे प्रदर्शन में

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक छात्र के निष्कासन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार रात एनएसयूआई के नेताओं ने कुलपति निवास के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS : प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने कुलपति के खिलाफ तीखे बयान दिए और चेतावनी दी कि यदि निष्कासित छात्र सुदीप शास्त्री को वापस नहीं लिया गया, तो 4 नवंबर को प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रही भर्तियों में गड़बड़ी की भी जांच की मांग की।

CG NEWS : विवाद बढ़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एनएसयूआई से जुड़े नीरज पांडे, लक्की मिश्रा, सुदीप शास्त्री और सार्थक मिश्रा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है, साथ ही 30 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *