CG NEWS: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अधीक्षण अभियंता (SE) और कार्यपालन अभियंता (EE) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर एमडी के निर्देशों की अवहेलना और कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है।
CG NEWS: मामला तब सामने आया जब 10 मार्च को विद्युत वितरण विभाग के एमडी भीम सिंह लेमरू क्षेत्र के देवपहरी गांव दौरे पर पहुंचे। ग्रामीणों और आदिवासी छात्रों ने बार-बार लाइन कटने और लो वोल्टेज की समस्या बताई, जिससे परीक्षा के समय पढ़ाई में परेशानी हो रही थी। एमडी ने अधिकारियों को समस्या तुरंत सुलझाने के निर्देश दिए और SE व EE की लापरवाही को गंभीर मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।











