USA Venezuela Tensions : क्या मादुरो सरकार को उखाड़ने का प्लान कर रहा अमेरिका! कभी छिड़ सकती है वॉर

Rahul Goshwami
TRUMP MADURO

नई दिल्ली : अमेरिका और वेनेजुएला के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। चार वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन अगले कुछ दिनों में वेनेजुएला को लेकर नए ऑपरेशन्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इस कदम के समय और दायरे पर अंतिम निर्णय अभी बाकी है, लेकिन चर्चाएं अत्यंत गंभीर स्तर तक पहुंच चुकी हैं।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर
टेंशन बढ़ने के बीच कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन कंपनियों ने वेनेजुएला के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। FAA ने बड़े एयरलाइनों को चेतावनी दी है कि वेनेजुएला के ऊपर उड़ानें खतरनाक हो सकती हैं। फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, ब्राजील की गोल, कोलंबिया की अविआंका, चिली की लैटम, त्रिनिदाद और टोबैगो की कैरेबियन एयरलाइंस और TAP एयर पुर्तगाल ने कराकस से उड़ानें रद्द कर दी हैं।

Read More : Donald Trump On India : अमेरिका ने बदला रुख! बोले ट्रंप- भारत पर लगे टैरिफ घटाएंगे, बाइडेन पर क्यों कसा तंज

ट्रंप प्रशासन के विकल्प
रॉयटर्स की अपनी रिपोर्ट में यह बताया गया कि ट्रंप प्रशासन मादुरो सरकार को सत्ता से हटाने के विकल्प पर विचार कर रहा है। अमेरिका का दावा है कि मादुरो ड्रग कार्टेल का नेतृत्व करते हैं, जबकि मादुरो इसे पूरी तरह नकारते हैं। अमेरिकी रक्षा सचिव पिट हेगसेथ ने कहा कि यदि Cartel de los Soles को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया गया तो अमेरिका के पास कई नए विकल्प खुल जाएंगे।

संभावित गुप्त ऑपरेशन्स और सैन्य बढ़त
पिछले हफ्तों में अमेरिका ने इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है, जिसमें एयरक्राफ्ट कैरियर्स, युद्धपोत और F-35 लड़ाकू विमान शामिल हैं। चार अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि नए ऑपरेशन्स के पहले चरण में गुप्त कार्रवाई की संभावना भी है। अमेरिकी अधिकारी कहते हैं कि ड्रग्स के कारोबार को रोकने और जिम्मेदारों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए हर विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

Read More : President Donald Trump : ट्रंप का विश्व को संदेश : “युद्ध खत्म कर रहा हूं, अगला कदम पाकिस्तान-अफगानिस्तान”

FAA की चेतावनी और भविष्य की अनिश्चितता
FAA ने बताया कि वेनेजुएला के ऊपर उड़ानें किसी भी ऊंचाई पर गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं। इस चेतावनी के बाद कई एयरलाइनों ने उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस बढ़ती सैन्य गतिविधि और संभावित ऑपरेशन्स ने क्षेत्र में अस्थिरता और अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *