Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: बचेली में डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

CG NEWS: बचेली में डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

0
257
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: बचेली। वार्ड क्रमांक 16 मूडरा कैंप में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में पार्षद धनसिंह नाग, नीलेश पाटले तथा दीप देवांगन मौजूद रहे। मंच संचालन वार्ड पार्षद एवं जिला अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष धनसिंह नाग ने किया।

CG NEWS: वक्ता नीलेश पाटले ने बाबा साहेब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बाल्यकाल से ही छुआछूत का सामना करते रहे, फिर भी शिक्षा को अपना हथियार बनाकर समाज को आधुनिक दिशा दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च मानते थे और लोगों को शिक्षित व संगठित होने का संदेश देते थे।

CG NEWS: पास्टर नवीन और अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। चंद्रशेखर ने स्थानीय भाषा में संबोधन दिया। कार्यक्रम में मंजू बघेल, उर्मिला, दुर्गा, संजू खुरा, चंपा खुरा, ममता खुरा, प्रेमा, विक्की, शाहिल, अरुण, फिरोज, इशाक, सुदेश सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

CG NEWS: व्यवस्थापन में बसंत खुरा, सुरेश नाग, अनिल खुरा, दिव्यो, दुर्गा, संकर, कैलाश, आकाश खुरा, मुन्ना व विद्याधर मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल और मंडल अध्यक्ष अमलेन्दु चक्रवर्ती द्वारा वार्डवासियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

CG NEWS: कार्यक्रम में वार्ड के कई नागरिकों ने भाग लिया और इसे सराहनीय आयोजन बताया। उपस्थित जनों में पार्षद वार्ड क्रमांक 17 श्यामलाल सेठिया, शिवदास, सरवन, लखन, कैलाश, पीताम्बर, आकाश खुरा, सुशील, पुरसोत्तम, सुमित, सावित्री, रजनी, दोनवती, बबली सहित अन्य वार्डवासी शामिल थे। कार्यक्रम शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here