CG News: गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। मरवाही पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थाना मरवाही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दानी कुंडी एवं आसपास के क्षेत्र में जुआ खेला जा रहा है, जिसके आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी।
CG News: कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 33,500 रुपये नकद, 6 मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त की गई संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 4,52,500 रुपये बताया गया है।
CG News: पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 03(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मरवाही पुलिस का कहना है कि जुए और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।











