रायपुर : Chhattisgarh Zakat Foundation (CGZF) ने अपने वार्षिक Copy Distribution Program 2025 के तहत रायपुर के 300 से अधिक जरूरतमंद छात्रों को 4500 कॉपियाँ और तालीमी सामग्री वितरित की।
Read News : MP News : आस्था ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, पीड़ित का आरोप पुलिस ने एफआईआर में की गड़बड़ी
इस साल कॉपियाँ इंडियन पब्लिक स्कूल, अज़ीज़ पब्लिक स्कूल, मोहम्मदी पब्लिक स्कूल और शासकीय प्राथमिक शाला छोटापारा में सीधे छात्रों को दी गईं। प्राथमिकता उन्हीं छात्रों को दी गई जिन्होंने फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन किया था।
- लाभान्वित छात्र: 300+
- वितरित कॉपियाँ: 4500
- कक्षा 1 से सीनियर सेकंडरी तक के छात्र शामिल
- सरकारी और निजी स्कूलों में कवरेज
CGZF के मुताबिक यह पहल छात्रों को आत्म-विश्वास के साथ नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने का अवसर देती है और उन्हें पढ़ाई में पीछे न रहने देती।
Read News : CG News : माकड़ी में पागल कुत्ते का कहर : 10 लोग घायल, बुजुर्ग और बच्चे भी शिकार
लाभार्थियों की प्रतिक्रियाएँ:
- “स्कूल में मुफ्त कॉपियाँ पाकर अब मैं पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान दे सकता हूँ।” – शेख़ अज़ीमुद्दीन,कक्षा 4
- “नई कॉपियों के साथ स्कूल जाना अब और मज़ेदार हो गया है।” – रिया शेख़, कक्षा 7
संपर्क जानकारी:
CGZF के इस कार्यक्रम में दान और ज़कात के जरिए योगदान दिया जा सकता है।
📱 6266681551 | 📧 cgzakat@gmail.com | 🔗 cgzakat.com
CGZF का मकसद: हर साल, हर स्कूल बच्चा हक़दार है – शिक्षा और उम्मीद फैलाएँ।












