Friday, February 13, 2026
21.1 C
Raipur

CG NEWS : अब घर बैठे होगा राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट: एनआईसी ने लॉन्च किया “मेरा ई-केवाईसी एप”

CG NEWS : बिलासपुर : अब राशन कार्डधारियों को ई-केवाईसी के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। एनआईसी द्वारा तैयार “मेरा ई-केवाईसी एप” की मदद से लोग घर बैठे अपने राशन कार्ड में चेहरा और आधार की जानकारी अपडेट कर सकेंगे। खाद्य विभाग ने उचित मूल्य दुकान संचालकों को इस एप का प्रचार करने और लोगों को इसे इस्तेमाल करने का तरीका सिखाने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि सभी पात्र हितग्राही इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा सकें।

CG NEWS : खाद्य विभाग ने बताया कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और बिचौलियों को खत्म करने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है। जिले के करीब 18 लाख राशन कार्डधारियों में से दो लाख लोगों के कार्ड अभी तक अपडेट नहीं हुए हैं, जिसके चलते उनका राशन वितरण फिलहाल रोका गया है।

CG NEWS : अब तक लोगों को च्वाइस सेंटर और राशन दुकानों में लंबी कतारों में लगना पड़ता था, लेकिन अब “मेरा ई-केवाईसी एप” से यह काम कुछ मिनटों में घर बैठे पूरा किया जा सकेगा। इस एप के जरिए लाभार्थी अपने मोबाइल से ही आधार और राशन कार्ड की जानकारी अपडेट कर पाएंगे।

CG NEWS : खाद्य विभाग ने साफ किया है कि जिन कार्डधारियों की ई-केवाईसी अपडेट नहीं होगी, उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन नहीं मिलेगा। इसलिए सभी हितग्राहियों से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

CG NEWS : घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी अपडेट :

गूगल प्ले स्टोर से “मेरा ई-केवाईसी एप” डाउनलोड करें।

राज्य और जिले का नाम चुनें।

आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

फेस वेरीफिकेशन या ओटीपी सत्यापन से प्रक्रिया पूरी करें।

CG NEWS : सफल सत्यापन के बाद डेटा अपने आप अपडेट हो जाएगा।

CG NEWS : ई-केवाईसी अपडेट होने के बाद लाभार्थी किसी भी राज्य में योजना के तहत राशन प्राप्त कर सकेंगे, क्योंकि उनका डेटा पूरे देश में उपलब्ध रहेगा। खाद्य अधिकारी अमृत कुजुर के अनुसार, यह एप राशन वितरण में पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम है। विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds