रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 10 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में नक्सली संगठन का शीर्ष नेता मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी शामिल है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
सूत्रों के अनुसार, खुफिया इनपुट मिलने के बाद इलाके में बुधवार को ऑपरेशन शुरू किया गया था। सुरक्षा बलों को बालकृष्ण की मौजूदगी की पुष्टि होने पर मुठभेड़ की रणनीति बनाई गई। इस दौरान हुई गोलीबारी में 10 नक्सली ढेर हो गए।
Read News : Coimbatore News : जनरल अस्पताल का भयावह वीडियो वायरल, बेटा पिता को घसीटते नजर आया
कौन था बालकृष्ण?
मोडेम बालकृष्ण लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था और कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था। उस पर हत्या, लूट और पुलिस पर हमले जैसे कई गंभीर अपराधों के आरोप थे। उसकी तलाश में सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से लगी हुई थीं।
Read News : itarsi News : कमिश्नर ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
सुरक्षा बलों का मानना है कि बालकृष्ण के मारे जाने से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है और आने वाले समय में नक्सली गतिविधियों को कमजोर करने में यह ऑपरेशन महत्वपूर्ण साबित होगा।













