CG NEWS : तखतपुर। जिले के जरेली मुख्यमार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह एक ट्रेडर्स की दुकान का शटर खुलते ही भीतर सीढ़ी पर युवक की लाश संदिग्ध हालात में मिली। शव देखकर दुकान मालिक के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान अर्जुन पात्रे के रूप में हुई है।
CG NEWS : जानकारी के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि युवक बीती रात दुकान का टीन फाड़कर चोरी के इरादे से अंदर घुसा होगा, लेकिन परिस्थितियां अब तक साफ नहीं हो पाई हैं। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।











