CG NEWS : धरसीवां/मोहम्मद याकुब : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मिशन’ को ज़मीन पर उतारने के उद्देश्य से आयोजित विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव-2025 का धरसींवा स्थित इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में आज भव्य समापन हो गया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा उपस्तिथ थे.
CG NEWS : इस गरिमामय आयोजन में रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और धरसींवा के विधायक श्री अनुज शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 78 ग्राम पंचायतों से आए 250 विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी खिलाड़ियों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।
CG NEWS : विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि “यह सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। खेल केवल मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि यह हमें जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना करना सिखाते हैं।”
CG NEWS : सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “जीत-हार से कहीं अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना है। यह महोत्सव ‘फिट इंडिया मिशन’ को नई गति दे रहा है और युवाओं में टीम स्पिरिट, अनुशासन और अटूट आत्मविश्वास जैसे आवश्यक गुण भरता है।”
CG NEWS : यह खेल महोत्सव 21 सितंबर को आरंभ हुआ था, जिसमें 9 से अधिक आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने 13 खेल विधाओं में अपना दमखम दिखाया, जिनमें खो-खो, कबड्डी और गेड़ी दौड़ जैसी पारंपरिक विधाएँ भी शामिल थीं। विकासखंड स्तर पर सफल रहे ये 250 खिलाड़ी अब अगले चरण में जिला और राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ज़ाहिर है, यह आयोजन छत्तीसगढ़ के खेल जगत के भविष्य के लिए अत्यंत उत्साहजनक है, जो ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर पहुंचने का अवसर प्रदान कर रहा है।













