Tuesday, March 24, 2026
35.1 C
Raipur

CG NEWS: मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) के तत्वावधान में किरंदुल में शहीदों को भावभीनी नमन — देशभक्ति के जज़्बे से ओत-प्रोत भव्य श्रद्धांजलि सभा संपन्न

CG NEWS: फकरे आलम खान/किरंदुल बैलाडीला :किरंदुल। शहीद दिवस (23 मार्च 2026) के पावन अवसर पर मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (INTUC), किरंदुल के तत्वावधान में एक गरिमामयी एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बस स्टैंड स्थित शहीद चौक में किया गया। यह कार्यक्रम यूनियन के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार कश्यप जी एवं सचिव श्री ए. के. सिंह जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

CG NEWS: इस अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु के तैल चित्र के समक्ष उपस्थित जनों ने कैंडल जलाकर एवं पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का सामूहिक मौन धारण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा।

CG NEWS: कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री बबलू सिद्दीकी जी, एनएमडीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के पदाधिकारी श्री रमेश देशमुख जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। यूनियन के सचिव श्री ए. के. सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीदों का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

CG NEWS: इस अवसर पर बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री त्रिपति राव जी, थाना निरीक्षक श्री संजय यादव जी एवं उनकी टीम, यूनियन के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार कश्यप जी, न.पा.प.के उपाध्यक्ष श्री बबलू सिद्दीकी जी ,पूर्व उपाध्यक्ष श्री बाल सिंह जी, पत्रकार संघ के अध्यक्ष डां. राजेन्द्र सक्सेना जी, एनएमडीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री डी. आर. यादव जी, कोषाध्यक्ष श्री जफर अली जी, नगर पालिका के पार्षदगण, पत्रकारगण, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिनिधि तथा यूनियन के पदाधिकारी, सुरक्षा गार्ड एवं ठेका श्रमिक सदस्य सहित नगर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

CG NEWS: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि यूनियन निरंतर समाज के विभिन्न वर्गों को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय है। इसके आयोजन नगर में सामाजिक समरसता, सहयोग और एकजुटता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

CG NEWS: मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (INTUC), किरंदुल ने इस आयोजन के माध्यम से श्रमिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं आम नागरिकों को एक मंच पर लाकर सामाजिक सद्भाव को और अधिक मजबूत करने का प्रेरणादायी कार्य किया।

CG NEWS: अंत में सभी सम्माननीय अधिकारी ,जनप्रतिनिधि , पत्रकार, नगरपरिवार, यूनियन के पदाधिकारी, सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति के लिए धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories