Saturday, May 9, 2026
30.1 C
Raipur

CG Police Bharti: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भर्ती रद्द नहीं, 129 अभ्यर्थियों की जांच, खाली पद वेटिंग लिस्ट से भरने के निर्देश

CG Police Bharti: बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूरी भर्ती प्रक्रिया और फाइनल चयन सूची को रद्द करने से इनकार कर दिया है।

CG Police Bharti: अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल संदिग्ध मामलों की जांच की जाएगी। इसके तहत 129 अभ्यर्थियों की जांच के निर्देश दिए गए हैं और यदि वे दोषी पाए जाते हैं, तो केवल उनका चयन रद्द किया जाएगा, पूरी भर्ती प्रक्रिया पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

यह फैसला न्यायमूर्ति पी.पी. साहू की एकलपीठ ने सुनाया। कोर्ट ने राज्य सरकार को यह भी निर्देश दिया है कि चयनित उम्मीदवारों की जॉइनिंग के बाद जो पद खाली रह जाएंगे, उन्हें वेटिंग लिस्ट से भरा जाए।

मामले की पृष्ठभूमि 2024 में निकली पुलिस आरक्षक भर्ती से जुड़ी है, जिसमें लगभग 5,967 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक जिलों से आवेदन किया और एक से ज्यादा चयन सूचियों में शामिल हो गए, जिससे वास्तविक रूप से कई पद खाली रह गए।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बताया कि 5,948 उम्मीदवारों की चयन सूची जारी की गई थी, लेकिन कुछ अभ्यर्थियों का चयन एक से अधिक जिलों में हो सकता है। इसी वजह से कुछ पद रिक्त रह गए।

CG Police Bharti: हाईकोर्ट के इस फैसले से भर्ती प्रक्रिया पर अनिश्चितता खत्म हो गई है और अब बचे हुए पदों को वेटिंग सूची के माध्यम से भरा जाएगा, जिससे अधिक उम्मीदवारों को अवसर मिल सकेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories