CG NEWS: फकरे आलम / बचेली : बचेली पुलिस ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सुनील कुमार (24 वर्ष), निवासी झुंझुनू (राजस्थान) को टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से 02 मोबाइल फोन और 25,000 रुपये नकद जब्त किए गए।
CG NEWS: प्रकरण तब सामने आया जब एक पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मार्च से जून 2025 के बीच लुक कंपनी के [https://77look.com](https://77look.com) लिंक के माध्यम से टास्क पूरा करने पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 7,91,547 रुपये की ठगी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन और तकनीकी शाखा के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जांच की गई। मोबाइल लोकेशन और बैंक खातों की जांच के बाद पुलिस टीम ने राजस्थान के विभिन्न जिलों—जोधपुर, बारमेर, बीकानेर, नागौर और झुंझुनू में सर्च अभियान चलाया और आखिरकार आरोपी को दबोचा।
CG NEWS: आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस लगातार ग्रामीणों और शहरी इलाकों में **साइबर फ्रॉड, पार्ट-टाइम जॉब स्कैम, ओटीपी शेयरिंग और नॉन-बैंकिंग धोखाधड़ी** से बचने के लिए जनजागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ठगी की जानकारी तुरंत **साइबर हेल्पलाइन 1930** पर दें।













