CG NEWS : केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने एक बार फिर क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव :- केशकाल विधानसभा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। जी हां, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के द्वारा जनता की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए मुख्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं वित्त मंत्री को लगातार पत्राचार करने के परिणामस्वरूप केशकाल- विश्रामपुरी चौक से भारतमाला एक्सप्रेस वे एंट्री पॉइंट तक 33 किलोमीटर नवीन सड़क के निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है। विधायक नीलकंठ टेकाम ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी को क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद दिया है।

CG NEWS : आपको बता दें कि केशकाल घाटी के नवीनीकरण के दौरान डाइवर्टेड रुट के रूप में उपयोग किए गए केशकाल- विश्रामपुरी चौक से विश्रामपुरी, पेंड्रावन होते हुए सलना जाने वाले मार्ग में बड़े बड़े मालवाहक वाहन चलने के कारण सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई थी। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों ने इसके लिए केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम से आग्रह किया था कि जल्द से जल्द सड़क को बनवाया जाए। परिणामस्वरूप विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जनता की मांगों को प्रमुखता से उठाया और अब इस मार्ग में 33 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु लगभग 44 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

CG NEWS : इस सम्बंध में विधायक नीलकंठ टेकाम ने बताया कि इस 33 किलोमीटर की सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार का पायलट प्रोजेक्ट भारतमाला से केशकाल क्षेत्रवासियों को जुड़ने में सुलभता होगी। मैं इस निर्माण कार्य को स्वीकृति देने के लिए हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। इसके साथ ही केशकाल शहर के सड़क के नवीनीकरण के लिए भी माननीय मंत्री महोदय को पत्राचार किया गया है। जल्द ही शहर की सड़क को भी पूर्णतः दुरुस्त करवाया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories