Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh MCB District News : “मैं ही गुलाब कमरो हूं…” महिला अफसर पर...

MCB District News : “मैं ही गुलाब कमरो हूं…” महिला अफसर पर भड़के पूर्व विधायक, VIDEO वायरल

0
101
MCB District News
MCB District News

MCB District News : मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो और एक महिला तहसीलदार के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला ज्ञापन सौंपने के दौरान का बताया जा रहा है, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

MCB District News : जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक गुलाब कमरो अपने समर्थकों के साथ प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान महिला तहसीलदार से बातचीत के दौरान माहौल गरमा गया। वीडियो में गुलाब कमरो नाराजगी जताते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि “आपने फोन पर कहा था कि गुलाब कमरो को नहीं जानतीं, तो अब जान लीजिए, मैं ही गुलाब कमरो हूं।” उन्होंने तहसीलदार को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की बात भी कही।

MCB District News : जब तहसीलदार ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, तो पूर्व विधायक और अधिक नाराज हो गए। उन्होंने कहा, “क्या मैं झूठ बोल रहा हूं? क्या मैं बेफकूफ हूं? मैं इंतजार कर रहा था कि कब आमने-सामने मुलाकात होगी, आज हो गई तो जान लीजिए कि मैं ही गुलाब कमरो हूं।”
घटना के दौरान उनके समर्थक भी तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दिए। पूरे घटनाक्रम से वहां कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

MCB District News : पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि जब एक तहसीलदार जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकती हैं, तो आम लोगों के साथ उनका रवैया कैसा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, इसके बावजूद अधिकारी द्वारा उन्हें नहीं पहचानने की बात कहना अपमानजनक है।

MCB District News : इस घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here