CG NEWS: नारायणपुर : नारायणपुर जिले के सुदूर वन क्षेत्र से मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाली घटना सामने आई है। Indo-Tibetan Border Police (ITBP) के जवानों और स्थानीय पुलिस ने मिलकर एक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
CG NEWS: यह घटना Narayanpur जिले के Indravati National Park के अबूझमाड़ क्षेत्र के बोटेर गांव की है, जहां अचानक महिला की तबीयत गंभीर हो गई। सड़क और परिवहन की सुविधा नहीं होने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल था।
CG NEWS: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ITBP की 29वीं बटालियन और नारायणपुर पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू शुरू किया। जवानों ने महिला को स्ट्रेचर पर कंधों के सहारे उठाकर करीब 5 किलोमीटर तक घने जंगल, पहाड़ी और कच्चे रास्तों से गुजरते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
CG NEWS: इसके बाद महिला को ओरछा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित प्रसव कराया गया। राहत की बात यह रही कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा बलों की कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता को सामने लाया है।











