जीतू गुप्ता/बेमेतरा : देवकर चौकी अंतर्गत ग्राम परपोड़ा के शिवनाथ नदी में आज एक अधेड़ का शव तैरता हुआ देखा गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। खबर मिलते ही देवकर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
शव को बाहर निकालने के लिए SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्ग के एक राइस मिल कारोबारी के रूप में की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
पुलिस का कहना है – “शव की शिनाख्त की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।”













