रायपुर। दिवाली के त्योहार के बीच राजधानी रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थार वाहन में एक युवक का शव पाया गया। पुलिस ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 दिन पहले वाहन क्रमांक CG 04 PX 6888 भिलाई-3 के पास किसी एक्सीडेंट का शिकार हुआ था। यह गाड़ी बाद में महिंद्रा शोरूम टाटीबंध के सामने खींचकर रखी गई थी। गाड़ी की खिड़की लॉक नहीं थी।
Read More : MP News : नाबालिग छात्रा के साथ जबरन निकाह और दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कार में पाया गया शव अज्ञात व्यक्ति का है और उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेकहारा अस्पताल भेज दिया है।
Read More : CG News : दीपावली की रौनक में हादसा: अग्रसेन चौक पर थार कार में लगी आग, अफरा-तफरी मची
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से शीघ्र खुलासा करने की उम्मीद कर रहे हैं।
पुलिस ने किसी भी तरह की अफवाह से बचने और सहयोग देने के लिए आम नागरिकों से अपील की है।











