CG News : रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस ने 19 नग मोबाइल फोन और 1,100 रुपये नगद बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।
Read News : CG Latest News : 90 सीटों वाली विधानसभा में 14 मंत्री, कोर्ट में चुनौती, इस दिन सुनवाई….
मामला 18-19 अगस्त की रात का है, जब कुडुमकेला मेन रोड स्थित बेहरा मोबाइल दुकान से अज्ञात चोर ने मोबाइल चोरी की थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक झरिया (19) को पकड़ा, जिसने पूछताछ में चोरी स्वीकार कर मोबाइल रायगढ़ के दो दुकानदारों को बेचे जाने की बात कबूल की।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नगद रकम व 17 मोबाइल बरामद किए। वहीं दुकानदार अंकुश अग्रवाल (30) और यश बंसल (29) से भी चोरी के मोबाइल जब्त हुए। पूछताछ में दोनों ने चोरी की संपत्ति खरीदने की बात स्वीकार की।
Read News : भिंड कलेक्टर और विधायक के बीच तनाव : प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संबंधों पर गंभीर सवाल…?
पुलिस ने मामले में चोरी की संपत्ति खरीदी और एक से अधिक आरोपी पाए जाने पर धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस सफल कार्रवाई में एएसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
Read News : निवाड़ी में गेहूं विवाद : पति और परिवार ने पत्नी-बच्चों को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हैवानियत….
पुलिस की अपील – आम जनता से अपील है कि केवल अधिकृत दुकानों से ही बिल सहित मोबाइल खरीदें। बिना बिल का मोबाइल खरीदना दंडनीय अपराध है।











