CG NEWS: अंबिकापुर। शहर के एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग वर्क्स में जीएसटी विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने करीब 12 घंटे तक संस्थान में मौजूद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की।
CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, नवीन इंजीनियरिंग वर्क्स मशीन मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों को सामग्री सप्लाई करने का कार्य करता है। छापेमारी के दौरान जीएसटी अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में बिल, वाउचर सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।
CG NEWS: हालांकि, जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल किसी तरह की अनियमितता या कार्रवाई के निष्कर्ष पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह जांच नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है।
CG NEWS: उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर में बीते कुछ समय से जीएसटी विभाग द्वारा लगातार जांच और छापेमारी की जा रही है, जिससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हलचल का माहौल बना हुआ है।













