Thursday, March 26, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS : फोरम स्थानीय प्रशासन से मिलकर एक सेतु का कार्य करे : खेमसिंह चौहान

 

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा : सोसल फोरम आन ह्यूमन राइट्स का 14 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष केएस चौहान व राष्ट्रीय महासचिव वाहिद सिद्दीकी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित स्थापना दिवस पर दिल्ली उत्तर प्रदेश उड़ीसा राजस्थान महाराष्ट्र तेलंगाना छत्तीसगढ़ केरल जैसे राज्यों के पदाधिकारी और सदस्यों ने गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग की और उपस्थित सभी राष्ट्रीय और प्रादेशिक अध्यक्षों एवं महासचिव ने अपने विस्तार से समाज हितों के संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी सिलसिलेवार से देते हुए फोरम के स्थापना दिवस पर खुशी जाहिर करते हुए नवागत साल में और बेहतर कार्य करने की बात कही मीटिंग के प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने गत छ:वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि देश में जितने भी बड़े एनजीओ हैं सभी स्लो मोशन में गतिविधियां चलाते हैं हमारी संस्था फोरम अपने अल्प समय में देश के विभिन्न भागों में अपने स्तर से सामाजिक गतिविधियां चलाते हुए समाज और प्रशासन में अपनी पृथक छाप छोड़ चुकी है

CG NEWS : यही वजह है कि केंद्र सरकार के वेबसाइट के “दर्पण” में हमारी आईटी सेक्टर के डायरेक्टर वरुण चौहान के अथक प्रयासों से फोरम अब “दर्पण” में समाहित हो चुकी है अब सरकार हमारी गतिविधियों और सामाज हितों के संरक्षण के लिए किये जा रहे विविध गतिविधियों को संज्ञान में लेने लगी है इसलिए हमें आने वाले समय में हमारे फोरम की गतिविधियों को सभी राज्यों में बेहतर ढंग से चलाने की आवश्यकता आ पड़ी है उन्होंने यह भी कहा कि स्थानिक प्रशासन से मिलकर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के सुदूर क्षेत्रों तक लेकर जाने के लिए एक सेतु का कार्य करें और समाज हित में उल्लेखनीय कार्य संपादित करें उन्होंने कम्पनी बिल्डिंग पर जोर देते हुए कहा कि स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को मार्केट में आने के पूर्व मोटिवेशन दें हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन से संबंधित कार्यक्रम चलाने जिला चिकित्सालय से और अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए डीएम से बात करें लेटर हेड और आईडी कार्ड का उपयोग करें पत्राचार के माध्यम से समाज की ज्वलंत समस्याओं को सुलझाने का कार्य करें और शासन से एक सेतु एक ब्रीज का कार्य करें |

CG NEWS : फोरम का मैगज़ीन “सफर” के छठवां संस्करण के लिए समसामयिक विषयों पर लेख आलेख कहानी कविता और खासकर लिगल सब्जेक्ट पर आर्टिकल लिखकर राष्ट्रीय कार्यलय को संप्रेषित करने की अपील की उन्होंने आजीवन सदस्यता पर जोर देते हुए कहा कि जिसकी सदस्यता लेनी चाहिए इस पर हम सबों को प्राथमिकता देनी होगी | उक्त अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शेखर सलखे ने 6 वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए आय-व्यय की जानकारी दी पंकज सिंह के प्रस्ताव पर फोरम का क्यूआर कोड मौके पर वरुण सिंह ने तत्काल ग्रुप में जारी कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया |

CG NEWS : सत्यवाणी महिला प्रकोष्ठ की मनोनीत हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष

CG NEWS : अध्यक्ष धनलक्ष्मी नायडू के सुझाव पर हैदराबाद की जुझारू महिला कार्यकर्ता सत्यवाणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के एस चौहान ने महिला विंग को पूरे देश में संगठनात्मक ढांचा बनाने और गतिविधियां चलाने की जिम्मेदारी ट्रेन यूनियन लीडर सत्यवानी को एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की घोषणा की साथ ही पंकज सिंह को शेखर शिलखें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के सहयोग के लिए उपकोषाध्यक्ष मनोनीत भी किया जिसका उपस्थित समस्त सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया|

CG NEWS : राष्ट्रीय महासचिव वाहिद सिद्दिकी ने गत 6 वर्षों की गतिविधियों की जानकारी देते हुए फोरम के उपस्थित सभी राष्ट्रीय व प्रादेशिक तथा विभिन्न जिलों से जुड़े पदाधिकारीयों व सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय युथ विंग को अमलीजामा पहनाते हुए वरूण चौहान के प्रयास की सराहना की

CG NEWS : आगामी 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस बिलासपुर में आयोजित

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष गनपत चौहान ने कहा कि आने वाले साल में अंडमान निकोबार द्वीप समूह मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष महासचिव के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों का शुभारंभ होने की संभावना है उन्होंने बताया कि प्रदेश के रायपुर बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में फोरम के जिला ईकाईयों का विस्तार किया जाएगा गनपत चौहान ने राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यकारिणी को आगामी 10 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस बिलासपुर में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमसिंह चौहान ने स्वीकार किया गनपत चौहान ने उक्त अवसर पर सत्यवाणी और पंकज सिंह के नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ की ओर से आभार व्यक्त किया!

CG NEWS : उक्त अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एनसीआर दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष की कंपनी RST ग्रुप के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए वेबीनार का समापन किया। उक्त अवसर पर आर एस तोमर, रामबाबू चतुर्वेदी,एच के पासवान,सफदर सिद्दीकी,शेखर शिलखे पंकज सिंह रमेश मिश्रा सालिग राम मिश्रा सुमित अरोरा वरुण चौहान याशिफ धनानी प्रभात कुमार पंकज अग्रवाल नौशाद अली मोहन सिंह गंधर्व कुमार धनंजय ज्योत्स्ना चानी जितेन्द्र केसरी बुधराम अग्रवाल जावेद खान अंकुर सोम आशुतोष यादव डा वासुदेव यादव राजू भगत आशुतोष पाटिल सत्यवाणी डा हिमामी सोम सहित अनेकों पदाधिकारी और सदस्य गणों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories