CG NEWS : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में बाढ़ की त्रासदी में कुल 18 लोग बह गए, जिनमें से 5 की मौत हो गई। बिलासपुर, बीजापुर और पचपेड़ी में अलग-अलग घटनाओं में लोग बाढ़ की तेज धारा में फंस गए। बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में देवी दर्शन कर लौट रहे ध्रुव परिवार के छह लोग नाले में बह गए, जिसमें चार बच्चों और एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया। हादसे के समय परिवार की महिलाएं चीखती रही और स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों ने खोजबीन में मदद की।
CG NEWS : दूसरे मामले में पचपेड़ी थाना क्षेत्र के टांगर गांव में साइकिल से पुल पार कर रहे 19 वर्षीय पारस कुर्रे नदी में बह गया और उसकी मौत हो गई। बीजापुर में इंद्रावती नदी में नाव पलटने की घटना में 11 लोग सवार थे। नौ लोग सुरक्षित बाहर निकल पाए, जबकि मां के साथ 10 वर्षीय मनीषा और 11 वर्षीय शर्मिला उज्जी नदी में डूब गईं। गोताखोरों और नगर सेना की टीम बच्चों की तलाश में जुटी है।
CG NEWS : तीनों घटनाओं में कुल 11 लोगों को बचाया गया है, पांच की मौत हुई और दो बच्चियों की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बचाव अभियान में जुटी हुई है, लेकिन तेज बारिश और बाढ़ के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयां आ रही हैं।











