माकड़ी : माकड़ी ब्लॉक के शामपुर कावंरा एवं माकड़ी में आदि कर्मयोगी प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना और आदिवासी परिवर्तन नेताओं का कैडर तैयार करना है।
प्रशिक्षण अभियान के दौरान ब्लॉक में उन्मुखीकरण सत्र आयोजित किया गया और माकड़ी के 9 क्लस्टर में मास्टर ट्रेनरों द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण सत्र और गतिविधियों का संचालन किया गया। ब्लॉक मास्टर ट्रेनरों में भूषण राज खुटे, तिलक कश्यप, कुमार वर्मा, मिथलेश साहू, रितु वर्मा, सारिका देवांगन और प्रदीप राव शामिल रहे।
Read News : CG Crime News : पुलिस आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
आदि कर्मयोगी अभियान एक प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम है, जिसे जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। इसका लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पारंपरिक संस्कृति और स्थानीय शासन में सुधार लाना और ग्रामीण स्तर पर जनजातीय कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन को मजबूत करना है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान सहभागी आदिवासी युवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय विकास गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम ने समुदाय के भीतर नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
Read News : MP News : हाईवे पर डीजल चोरी का खेल रुका, हाईवे पर युवक रंगे हाथ गिरफ्तार
यह प्रशिक्षण अभियान न केवल जनजातीय कल्याण योजनाओं को प्रभावी बनाने में सहायक है, बल्कि आदिवासी समाज में स्थायी बदलाव और सशक्तिकरण को भी प्रोत्साहित करता है।











