फरसगांव: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर फरसगांव ब्लॉक युवा कांग्रेस ने बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी और ‘बिजली बिल हाफ’ योजना को बंद किए जाने के विरोध में 03 अक्टूबर, शुक्रवार को बड़ेडोंगर सब स्टेशन का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ललित सलाम ने किया।
ललित सलाम ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है और बिजली बिल में बढ़ोतरी के माध्यम से जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बिजली बिल वापस नहीं लिया जाता या कम नहीं किया जाता, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
Read More : शाह के दौरे पर बैज का तंज : डैमेज कंट्रोल के लिए रायपुर रुकेंगे गृहमंत्री, नक्सल समर्पण को बताया इवेंट…
प्रदर्शन में फरसगांव कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय लांगड़े, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भारती पांडे, कार्यक्रम प्रभारी शिवलाल मंडावी, जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग, जपं सदस्य विक्की दास सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की और कहा कि यदि जनता के हित में निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
Read More : CG News : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पालिका ने किया सफाई कर्मचारियों को सम्मानित
प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में लखन राणा, उमाशंकर देहारी, सोमनाथ पोटाई, तेज मंडावी, रानू देवांगन, प्रेम मंडावी, दुलु मंडावी, बीरसिंह नाग, योगेश वड्डे, हुकुम सेट्ठी, संदीप पांडे, अजय मंडावी, सोहन कूदराम, दुकारु नेताम, दुलामसिंह नाग, सुकालू नेताम, जनक नेताम, शिव पांडे, मोहन पांडे, सनउ नाग, जीवन ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
“जब तक जनता के हित में निर्णय नहीं लिया जाता, विरोध जारी रहेगा।” – ललित सलाम, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष











