Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : शिक्षा मंत्री बोले -सरकारी स्कूलों में शराब पीकर आने...

CG NEWS : शिक्षा मंत्री बोले -सरकारी स्कूलों में शराब पीकर आने वाले शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई, FIR और बर्खास्तगी के निर्देश

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर: अब सरकारी स्कूलों में नशे की हालत में पहुंचने वाले शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने साफ कर दिया है कि शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों को न केवल बर्खास्त किया जाएगा, बल्कि दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की जाएगी। मंत्री ने कहा कि अब ऐसे मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जल्द ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

CG NEWS : नशे में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाले मामले

CG NEWS : प्रदेश में कई बार शिक्षकों द्वारा नशे में धुत होकर स्कूल आने, बच्चों से दुर्व्यवहार करने और असामाजिक कृत्य करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

बिलासपुर: मस्तुरी के मचहा प्राथमिक स्कूल में शिक्षक संतोष कुमार केंवट ने क्लासरूम में बच्चों के सामने शराब पी। उसे बर्खास्त कर दिया गया।
सरगुजा : लखनपुर ब्लॉक के बरतीपारा स्कूल में शिक्षक शैलेंद्र सिंह पोर्ते शराब के नशे में स्कूल आया, जांच में पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।
राजनांदगांव: प्राथमिक शाला चिपरा में एचएम सरजूराम ठाकुर कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब लाकर स्कूल में पीता था। दो बार निलंबित हो चुका है।
करतला: परसाभांठा स्कूल के हेडमास्टर चंद्रपाल पैकरा शराब पीकर स्कूल आता और पूरे दिन सोता रहता था। शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।
जशपुर: स्कूल प्राचार्य सुधीर कुमार बरला को छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
राजनांदगांव: मोहबा प्राइमरी स्कूल के प्रधान पाठक नेतराम वर्मा पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा। सस्पेंड कर जेल भेजा गया।

CG NEWS : अब कोई ढील नहीं

CG NEWS : शिक्षा मंत्री ने दो टूक कहा है कि अब केवल घटना के बाद नहीं, बल्कि शराब पीकर स्कूल आने पर ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सरकार की मंशा है कि स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित, अनुशासित और सकारात्मक माहौल मिले। प्रदेश में शिक्षकों की गरिमा बनाए रखने के लिए यह कदम सख्त लेकिन ज़रूरी माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here