Wednesday, March 4, 2026
30.8 C
Raipur

CG NEWS : शराब घोटाले में ED की कार्रवाई तेज: कांग्रेस दफ्तर पहुंची एजेंसी, सुकमा कांग्रेस भवन के अटैचमेंट की दी जानकारी, मलकीत सिंह को चालान सौंपा

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दस्तक दी। अधिकारी करीब 10 मिनट तक कांग्रेस भवन में रहे और पार्टी के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को केस से संबंधित चालान की कॉपी सौंपी।

CG NEWS : मलकीत सिंह ने बताया कि ईडी ने सुकमा कांग्रेस भवन के मामले में दिल्ली ट्रिब्यूनल में केस दायर किया था। जवाब देने की अंतिम तारीख 2 सितंबर थी, लेकिन कांग्रेस के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। इसके चलते कांग्रेस की लीगल टीम ने ईडी से चालान की कॉपी मांगी थी, जिसे अब एजेंसी ने सौंपा है।

CG NEWS : क्या है पूरा मामला?

CG NEWS : पिछले साल दिसंबर में ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश कवासी और सहयोगियों के घरों पर छापा मारा था। जांच में सामने आया कि शराब घोटाले से कमाई गई रकम का उपयोग सुकमा में कांग्रेस भवन बनाने में हुआ। ईडी का दावा है कि 72 करोड़ की अवैध कमाई में से 68 लाख रुपए सुकमा कांग्रेस भवन के निर्माण पर खर्च किए गए।

CG NEWS : लखमा पर गंभीर आरोप

CG NEWS : ईडी के अनुसार, कवासी लखमा हर महीने शराब सिंडिकेट से दो करोड़ रुपए की रिश्वत लेते थे। उन्होंने शराब नीति में बदलाव कर FL-10 लाइसेंस की शुरुआत कराई, जिससे नकली शराब की बिक्री को बढ़ावा मिला। लखमा जनवरी 2025 से जेल में बंद हैं और उन पर सिंडिकेट के संचालन में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप है।

CG NEWS : कांग्रेस भवन क्यों अटैच किया गया?

CG NEWS : ईडी ने सुकमा कांग्रेस भवन को अटैच कर लिया है। अटैचमेंट का मतलब यह है कि संपत्ति का इस्तेमाल तो किया जा सकता है, लेकिन उसे बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। रायपुर में लखमा का बंगला और अन्य प्रॉपर्टी भी अटैच की गई हैं।

CG NEWS : क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला?

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कथित 2,000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की जांच ईडी और ACB दोनों कर रहे हैं। इसमें पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं।

CG NEWS : कैसे हुआ घोटाला?

कैटेगरी A: डिस्टलरी मालिकों से प्रति पेटी कमीशन वसूलना
कैटेगरी B: नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेचना
कैटेगरी C: डिस्टलरी के सप्लाई जोन में बदलाव कर अवैध वसूली करना

CG NEWS : इन तीनों मोड से सिंडिकेट ने करोड़ों की अवैध कमाई की। सिर्फ नकली होलोग्राम वाली शराब के जरिए 40 लाख पेटी अवैध रूप से बेची गई, जिससे हजारों करोड़ का नुकसान सरकारी खजाने को हुआ।

CG NEWS : अब कांग्रेस को ईडी के आरोपों का कानूनी रूप से जवाब देना होगा। एजेंसी के अनुसार, जांच अभी जारी है और अन्य नेताओं व अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories