CG News: दशकों का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ के गांव में पहुंची खाद्यान्न सुविधा

Rahul Goshwami

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र के हितुल गांव में वर्षों बाद राशन की सुविधा पहुंची है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित इस गांव के लोगों को अब राशन के लिए 30 किलोमीटर का कठिन और जोखिमभरा सफर नहीं करना पड़ेगा।

ओरछा विकासखंड की थुलथुली पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस गांव में अब तक ग्रामीण जंगल और पहाड़ी रास्तों से होकर राशन लेने जाते थे, जो बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बेहद मुश्किल था।

cg news: Raipur: रायपुर में हेरोइन के साथ युवक पकड़ा गया, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

CG News: जिला कलेक्टर नम्रता जैन की पहल पर प्रशासन ने पहली बार ट्रैक्टर के माध्यम से सीधे गांव तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की।

गांव में आयोजित चावल उत्सव के दौरान जब अनाज पहुंचा तो ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अब 271 राशन कार्डधारी परिवारों को घर के पास ही खाद्यान्न मिल सकेगा।

CG NEWS: भीषण गर्मी में जानवरों के लिए AC जैसा इंतजाम, मैत्री बाग बना ‘कूल ज़ोन’

CG News:
इस पहल को प्रशासन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र भी धीरे-धीरे विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *