CG NEWS: “मौत का मोड़” बना हादसे की वजह : सूरजपुर में LPG टैंकर पलटा, बाल-बाल बची बड़ी त्रासदी

Sanjay Sahu

 CG NEWS: सूरजपुर: चंदौरा थाना क्षेत्र में एक खतरनाक हादसा उस समय टल गया जब उत्तर प्रदेश से ओडिशा जा रहा एलपीजी गैस से भरा ट्रेलर टैंकर ढलान और तेज मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन ज्वलनशील गैस से भरे टैंकर के पलटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, सड़क के ढलान और घुमावदार मोड़ के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे टैंकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, क्योंकि टैंकर में अत्यधिक ज्वलनशील LPG गैस भरी हुई थी।

READ MORE: CGPSC भर्ती घोटाला : “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” — हाईकोर्ट ने उत्कर्ष चंद्राकर की अग्रिम जमानत खारिज की

CG NEWS: सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा घेरा बनाकर स्थिति को नियंत्रित किया। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए टैंकर से गैस को दूसरे सुरक्षित टैंकर में शिफ्ट किया जा रहा है।

चंद सेकंड में हो सकता था बड़ा विस्फोट
CG NEWS:भीषण गर्मी के बीच इस तरह का हादसा बड़े विस्फोट का कारण बन सकता था, लेकिन समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

READ MORE:  CG Weather : आंधी-बारिश का कहर : महासमुंद में तैयार धान की फसल बर्बाद, किसानों को लाखों का नुकसान

 उठे गंभीर सवाल
CG NEWS:घटना के बाद खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा व्यवस्था, संकेतकों की कमी और ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन नियमों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *