Friday, April 3, 2026
36.1 C
Raipur

Cg News : नारको को-ऑर्डिनेशन, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर समन्वय बैठक सम्पन्न

Cg News : बेमेतरा/जीतू गुप्ता : सभाकक्ष में आज कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन मे नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD), सड़क सुरक्षा, नशा मुक्त भारत अभियान, पशु क्रूरता निवारण तथा नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक विस्तृत और महत्वपूर्ण समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने की इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज उपस्थित थे । बैठक की शुरुआत में पिछले माह की समीक्षा की गई और विभागों द्वारा की गई प्रगति, चुनौतियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, परिवहन, नगर पालिका और आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Cg News : नशीले पदार्थों पर सख्त कार्रवाई—युवाओं के भविष्य की रक्षा प्राथमिकता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने जिले में नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा वर्ग का भविष्य नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में नशा तस्करी के कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई है और मादक पदार्थों की जब्ती भी हुई है। उन्होंने सभी विभागों से संयुक्त रूप से एक व्यापक नशा विरोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्कूलों और कॉलेजों में नियमित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर देते हुए समाज कल्याण विभाग को समुदाय स्तर पर विशेष अभियान तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया।

नवीन कानूनों का सख्त क्रियान्वयन—शराब सेवन, अतिक्रमण और अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

आबकारी विभाग को सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर पालिका और राजस्व विभाग को सड़क किनारे अवैध ठेले-गुमटियों को व्यवस्थित करने और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।

सड़क सुरक्षा: ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित, सुधार कार्य जारी—सिग्नल सिस्टम और चौक व्यवस्था भी होगी मजबूत

जिला परिवहन अधिकारी श्री अरविंद भगत ने सड़क सुरक्षा पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और बेरला क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संख्या अधिक है। इन स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित कर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। कलेक्ट्रेट के सामने सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए स्पीड लिमिट बोर्ड, डिवाइडर और मस्ट लाइट लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को पत्राचार किया गया है। चौक-चौराहों पर पेंटिंग कार्य कराने के निर्देश दिए गए, जिससे वाहन चालकों को दृश्यता मिले और सड़क अनुशासन मजबूत हो। शहर के प्रमुख चौकों पर सिग्नल लाइट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए गए। बाईपास मार्ग से भारी वाहनों को अनिवार्य रूप से डायवर्ट करने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिए, ताकि शहर के भीतर भीड़भाड़ और दुर्घटना की संभावना कम हो सके। सिग्नल चौक पर वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क/रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व नगर पालिका को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Cg News : पशु क्रूरता निवारण—अवैध परिवहन और बिक्री पर कड़ी निगरानी

Cg News : बैठक में पशु क्रूरता निवारण से जुड़े मामलों पर भी गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि कुछ लोग पशुओं को इकट्ठा कर अवैध रूप से बिक्री या बध हेतु दूसरे स्थानों पर ले जाते हैं। एसएसपी श्री साहू ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों पर कई बार कार्रवाई की गई है और यदि समय पर सूचना मिलती है तो दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के समन्वय से पशु संरक्षण कानूनों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया।

Cg News : संयुक्त कार्ययोजना की तैयारी—नशा मुक्ति से लेकर सड़क सुरक्षा तक निरंतर मॉनिटरिंग के आदेश

Cg News : बैठक के अंत में सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा सुधार, पशु क्रूरता निवारण और नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संयुक्त कार्ययोजना तैयार करें। उसकी नियमित मॉनिटरिंग, त्वरित फील्ड एक्शन और विभागीय समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। समन्वय, सहयोग और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ यह बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : इंदौर में गैस किल्लत के बीच एजेंसी कर्मचारी 30 सिलेंडर लेकर फरार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर से...

इंदौर से खाटू श्याम के लिए पहली सीधी ट्रेन शुरू, सांसद लालवानी ने दिखाई हरी झंडी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर और आसपास के श्रद्धालुओं...

C.G News : रेल यात्रियों के लिए राहत, बिलासपुर मंडल में 14 ट्रेनें फिर से बहाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रेल यात्रियों के लिए बड़ी...

M.P News : राजेंद्र भारती मामले पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल में सहकारिता मंत्री विश्वास...

M.P सरकार का बड़ा फैसला! खिले शिक्षकों के चेहरे…लागू होगा नया वेतनमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल...

Related Articles

Popular Categories