Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG News: कांग्रेस नेता–पड़ोसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, तलवार से हमला;...

CG News: कांग्रेस नेता–पड़ोसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, तलवार से हमला; थाने में हंगामा देख SSP नाराज**

CG News
CG News

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। कोटा क्षेत्र में कांग्रेस नेता और उनके रसूखदार पड़ोसी के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि तलवार से हमला कर दिया गया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामला थाने तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा, गाली-गलौज और धमकियां देखने को मिलीं।

CG News: घटना सोमवार रात करीब 11:30 से 12:30 बजे के बीच कोटा के चंडी माता चौक के पास की है। पुलिस के अनुसार, कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा उर्फ छोटे महराज और उनके पड़ोसी राम सोनी के बीच वाहन पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। पहले गाली-गलौज और हाथापाई हुई, जिसे आसपास के लोगों ने शांत कराया। इसके बाद संतोष मिश्रा वहां से चला गया।

CG News: तलवार लेकर लौटकर किया हमला

CG News: कुछ देर बाद संतोष मिश्रा तलवार लेकर वापस आया और राम सोनी पर हमला कर दिया। बचाव करते समय राम सोनी के हाथ में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे।

थाने में भी हंगामा, वीडियो वायरल

थाने में भी विवाद थमा नहीं। भाजपा नेता विकास सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। थाना परिसर में ही धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और धमकियां दी गईं। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो और CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस की मौजूदगी में हंगामा होता नजर आ रहा है।

CG News: SSP ने TI को लगाई फटकार

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई नरेश चौहान से जवाब तलब किया। रिपोर्ट में गुमराह करने पर एसएसपी नाराज हो गए और सख्त फटकार लगाई। उन्होंने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए।

CG News: कानून सबके लिए बराबर : SSP

CG News: एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा कि थाना परिसर में या बाहर इस तरह की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून सभी के लिए समान है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here