CG NEWS : छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी CM हेल्पलाइन, 24 घंटे दर्ज होंगी शिकायतें, तय समय में होगा समाधान

Sanjay Sahu

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही सीएम हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। यह हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय रहेगी, जिस पर राज्य का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा।

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों के निपटारे के लिए समय सीमा तय की जाएगी। यदि निर्धारित समय के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि प्रशासनिक जवाबदेही बढ़े।

CG NEWS : इसके अलावा, विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए यह सत्र बुलाया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वहां बदलाव की संभावना है और जनता भाजपा के पक्ष में है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *