CG News : रोशन सेन/माकड़ी : विकास खंड माकड़ी के बी.आर.सी. परिसर में आज कैरियर मार्गदर्शन रजत जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अधिकारियों ने कैरियर मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने रुचि एवं योग्यता के अनुसार भविष्य की दिशा चुनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, तकनीकी, चिकित्सा, प्रशासनिक सेवाओं एवं उद्यमिता—से जुड़ी जानकारियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और कैरियर से संबंधित शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

CG News : कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा अतिथियों ने आयोजकों की सराहना की। इस आयोजन में बीईओ सुखराम देवांगन, बीआरसी ताहिर अहमद खान, एबीईओ सखाराम वट्टी, मंडल संयोजक ऋषि नागवंशी, बीआरपी वेदराम मानकर, मध्यान्ह भोजन नोडल केशव मण्डावी, अधीक्षक भूषण कुमार खुटे, अधिक्षक हरीश ध्रुव, अधीक्षक बुद्धेश्वरी मरकाम, अधीक्षक राघवेंद्र कवंर आदि उपस्थित रहे।बी.आर.सी. माकड़ी के समन्वय से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।













