Wednesday, February 25, 2026
33 C
Raipur

CG NEWS : बजट की घोषणाएं बस्तर के लोगों के लिए छलावा : जैन

CG NEWS : धीरज मेहरा /जगदलपुर. पूर्व संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि बजट की घोषणाएँ बस्तर के लोगों के लिए छलावा साबित हो रही हैं. बस्तर के संदर्भ में की जाने वाली घोषणाएं सालों बाद भी धरातल में नहीं उतर पाती हैं. राज्य की भाजपा सरकार को चाहिए कि वह घोषणापत्र के सभी प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से लागू करे. श्री जैन ने कहा है कि वर्ष 2026-27 का राज्य बजट भी अलाभकारी, असंतुष्टीदायक साबित हुआ है. इसमें बस्तर के गांव, गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों समेत समाज के किसी भी वर्ग के लिए कोई खास पहल नहीं की गई है. सरकार बनाने के पहले भाजपा ने जो वायदा किया था उसे पूरा करने की बजाय केवल जबानी रकम खर्च करने की कवायद की गई है.

 

CG NEWS : ज्ञान व गति की दुर्गति के बाद संकल्प का नया जुमला वित्त मंत्री ने परोसा है, जिसे जनता जान गई है. कर्मचारियों के लिए स्पष्ट घोषणा का अभाव बस्तर जैसे क्षेत्र में सेवा देने वाले कर्मचारियों को खल रही हैं. एक ओर जहां बस्तर में हजारों स्कूल बंद किए गए हैं वहीं अबूझमाड़ व जगरगुण्डा में एजुकेशन सिटी स्थापित करने का झुनझुना थमाया गया है. बस्तर के लिए की गई भाजपा की घोषणापत्र की बातें जुमला साबित हो रही हैं. बात चाहे कोंडागांव के मक्का प्रोसेस प्लांट की हो या बीते सालों में गीदम में मेडिकल कॉलेज स्थापना की.

CG NEWS : जिस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा लोगों के मुफ्त इलाज का ढिंढोरा पीटा जा रहा था उसकी सच्चाई अब सबके सामने आ चुकी है. जैन ने कहा है कि राज्य के बजट में मनरेगा मजदूरों के लिए कोई प्रावधान न होना उनके साथ अन्याय है. यह बस्तर संभाग के लाखों परिवारों के साथ भाजपा की धोखाधड़ी भी है. पूर्व विधायक के अनुसार कृषक उन्नति योजना में जो बातें चुनाव से पहले भाजपा घोषणा पत्र में कही गई थीं उनका पालन भी नहीं किया गया है. एक लाख रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती का दावा स्थानीय बेरोजगारों के साथ किए गए छल के रूप में देखा जा रहा है.

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P News : बड़वानी में वार्षिक स्नेह-सम्मेलन के दौरान NSUI का विरोध

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : बड़वानी के शासकीय कन्या महाविद्यालय...

M.P News : इंदौर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण शिविर आयोजित

इंदौर : मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां...

Related Articles

Popular Categories