CG News : रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान दिया। बघेल ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर चर्चा अंतिम चरण में है और एक-दो दिन में इसका फैसला हो जाएगा।
CG News : कलेक्टर कॉन्फ्रेंस और धान खरीदी पर तंज
भूपेश बघेल ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में धान खरीदी की स्थिति पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछले साल का धान अब तक उठाया नहीं गया है और सरकार को यह बताना चाहिए कि कितना धान बिका और कितना डीओ काटा गया। बघेल ने कलेक्टरों पर किए जा रहे आरोपों पर भी कटाक्ष किया और कहा कि नियमों में बदलाव सरकार ने किया है। पहले जहां धान 72 घंटे में उठ जाना चाहिए था, अब इसे 3 महीने तक रखा जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में किसी कलेक्टर का ट्रांसफर करने की हिम्मत नहीं है। साथ ही डीएफओ को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि “रेत से पेट नहीं भरा तो जंगल की ओर जा रहे हैं।”
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का पलटवार
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने बघेल के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए, क्योंकि उस दौरान अधिकारी बड़बोले और भ्रष्ट हो गए थे और अब कई अधिकारी जेल में हैं। धान खरीदी पर पलटवार करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसान हितैषी नहीं बल्कि व्यापारी है और आबकारी विभाग में बड़ा घोटाला किया।
READ MORE : Raipur News : एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने युवाओं को जीवन संघर्ष और सफलता के बताए सूत्र
कांग्रेस हाईकमान से भेंट
दिल्ली दौरे के दौरान भूपेश बघेल कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि कोल घोटाले के मामले में धारा 164 के उल्लंघन पर वरिष्ठ नेताओं को जानकारी देंगे और बताएंगे कि अधिकारियों और न्यायालय के बीच साठगांठ से यह सब हुआ।













