Friday, February 20, 2026
22.1 C
Raipur

CG News : भोगल संग गिरौदपुरी व बार-नवापारा का सफर: आस्था और प्रकृति का अनोखा संगम

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। दोस्तों संग सफर का आनंद ही कुछ और होता है। जब यह सफर सतनाम पंथ के प्रवर्तक, युगपुरुष बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से जुड़ा हो और साथ में प्रकृति की अद्भुत छटाओं से भरपूर सिद्धखोल बार-नवापारा जैसा रमणीय स्थल देखने का अवसर मिले, तो यह अनुभव अविस्मरणीय बन जाता है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत सिंह भोगल ने अपने मित्रों के साथ संडे का पूरा दिन इन्हीं स्थलों पर गुजारा। इस दौरान उन्होंने गिरौदपुरी के समृद्ध इतिहास को करीब से समझने का प्रयास किया, जैतखाम के दर्शन किए और बाबा साहब के चरणों में नमन कर वहां की पवित्र मिट्टी माथे पर लगाई। वहीं, दोस्तों संग हंसी-ठिठोली और बातचीत का दौर चलता रहा, जिससे दिन का पता ही नहीं चला।

Read News : Indore Truck Accident Update : इंदौर ट्रक हादसे में तीसरी मौत, एक की हालत नाजुक….

भोगल के साथ इस सफर में उनके मित्र अमित चतुर्वेदी, अमित बजाज, सुभाष जेना, प्रवीण नायडू, राजेश सिंह राजपूत और मनोज यादव भी शामिल रहे। सभी ने एक-एक पल को साझा किया और अन्य साथियों को अगली बार इस यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

स्थानीय मजदूर नेता गनपत चौहान ने बताया कि महापुरुष जात-पात से ऊपर उठकर संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श होते हैं और गिरौदपुरी इसका जीवंत उदाहरण है। यहां आने वाला हर व्यक्ति सुकून महसूस करता है और नई ऊर्जा लेकर लौटता है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद इस स्थान का व्यापक विकास किया गया है, जिससे आज यह लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है।

Read News : हड़ताल पर अड़े NHM कर्मचारी : सरकार का अल्टीमेटम, अब झारखंड के स्वास्थ्यकर्मियों का भी समर्थन

सिद्धखोल बार-नवापारा का वाटर फॉल : प्रकृति का अनुपम उपहार

न्यायधानी बिलासपुर से लगभग 100 किलोमीटर और कसडोल से मात्र 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिद्धखोल बार-नवापारा प्रकृति का अद्भुत उपहार है। यहां का जलप्रपात सालभर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

ऊंची पहाड़ियों से कलकल की धारा के साथ बहता स्वच्छ जल न सिर्फ लोगों का मन मोह लेता है, बल्कि आत्मा को भी सुकून देता है। यहां आने वाले सैलानी झरने के रोमांच का आनंद लेने के साथ-साथ प्रकृति की गोद में बैठकर नई ऊर्जा का एहसास करते हैं। यही कारण है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति इसे दोबारा देखने की इच्छा संजोए लौटता है।

Read News : CG NEWS : जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम….

प्राकृतिक सुंदरता और रोमांच से भरपूर बार-नवापारा छत्तीसगढ़ के उन स्थलों में गिना जाता है, जहां की यात्रा पर्यटकों के मन में गहरी छाप छोड़ जाती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Board Exam : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 2.5 लाख छात्र शामिल

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE)...

M.P News : इंदौर में प्रतिबंधित नशीली गोलियों की सप्लाई का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर शहर में प्रतिबंधित नशीली...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds