CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के वर्ष 2026–2028 कार्यकाल के लिए हुए बहुप्रतीक्षित चुनाव में घरघोड़ा निवासी अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा ने Executive Member पद पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। 12 फरवरी 2026 को संपन्न हुए मतदान और 13 फरवरी को हुई मतगणना में अधिवक्ता समुदाय की भारी भागीदारी देखने को मिली। कुल लगभग 61 प्रत्याशियों के बीच हुए इस चुनाव में करीब 86 प्रतिशत मतदान हुआ, जो इस चुनाव के महत्व और अधिवक्ताओं की सक्रियता को दर्शाता है।
CG NEWS : Executive Member पद के लिए 19 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिनमें सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले 5 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया। इनमें अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। उनकी जीत की खबर मिलते ही बिलासपुर सहित रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया और मित्रों-समर्थकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं।
CG NEWS : चुनाव का महत्व और दो वर्षों की जिम्मेदारी
CG NEWS : हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव अधिवक्ताओं की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। यह संस्था अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, पेशेवर हितों के संवर्धन, न्यायालयीन सुविधाओं में सुधार और बार-बेंच के बेहतर समन्वय के लिए कार्य करती है। इसी कारण इन चुनावों को अधिवक्ता समुदाय की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है।
CG NEWS : नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्षों का होगा। इस अवधि में अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, सुविधाओं के विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, न्यायिक प्रक्रियाओं में सुधार और संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं। बार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों की लोकप्रियता और पेशेवर प्रतिष्ठा भी इसी मंच से आगे बढ़ती है।
CG NEWS : दूरस्थ रायगढ़ से जीत, बढ़ी लोकप्रियता
CG NEWS : इस चुनाव में अधिकांश प्रत्याशी बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों से थे, जबकि आशुतोष मिश्रा रायगढ़ जिले के दूरस्थ क्षेत्र घरघोड़ा से चुनाव मैदान में थे। दूरी के बावजूद उन्होंने अपने व्यवहार, कार्यशैली और सक्रियता से अधिवक्ताओं का विश्वास जीता और जीत दर्ज की। इसे उनकी बढ़ती लोकप्रियता और पेशेवर स्वीकार्यता का संकेत माना जा रहा है।
CG NEWS : अधिवक्ता परिवार से संबंध, 9 वर्षों का अनुभव
CG NEWS : आशुतोष मिश्रा पिछले 9 वर्षों से माननीय उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा घरघोड़ा, रायगढ़ और बिलासपुर में प्राप्त की, जिसके बाद पाँच वर्षीय विधि की पढ़ाई उत्कल यूनिवर्सिटी से पूरी की।
CG NEWS : वे एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता परिवार से आते हैं। उनके पिता श्री शंख देव मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी हैं, जो पिछले 38 वर्षों से अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और क्षेत्र में सम्मानित पहचान रखते हैं।
CG NEWS : बेहतर कार्यशैली बनी जीत का आधार
CG NEWS : साथी अधिवक्ताओं के अनुसार आशुतोष मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान मेहनती, सहयोगी और अनुशासित अधिवक्ता के रूप में पहचान बनाई है। न्यायालयीन कार्यों में उनकी सक्रियता, साथियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार और पेशेवर ईमानदारी के कारण उन्हें व्यापक समर्थन मिला, जो उनकी इस जीत का मुख्य आधार बना।
CG NEWS : उनके Executive Member निर्वाचित होने पर अधिवक्ता समुदाय, मित्रों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपने दो वर्षीय कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से रक्षा करते हुए बार की गरिमा और कार्यप्रणाली को नई दिशा देंगे।











