Saturday, May 9, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS: सारंगढ़ में बड़ा खनिज घोटाले का आरोप, बिना खनन करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी

गौरी शंकर गुप्ता / सारंगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गौण खनिज कारोबार को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। नाथलदाई क्रशर संचालक पर आरोप है कि स्वीकृत लीज क्षेत्र में खनन किए बिना ही करोड़ों रुपये की रॉयल्टी पर्चियां जारी कर दी गई हैं। मामले के उजागर होने के बाद खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

CG NEWS: बताया जा रहा है कि खनिज विभाग के रिकॉर्ड में जिस खसरा नंबर पर पत्थर एवं लाइमस्टोन खनन की लीज स्वीकृत है, वहां मौके पर खनन कार्य का कोई प्रमाण नहीं मिला। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित जमीन पर अब तक खनन शुरू ही नहीं हुआ है, बावजूद इसके उसी लीज के नाम पर बड़े पैमाने पर रॉयल्टी पर्चियां काटी गई हैं।

CG NEWS: ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अन्य अवैध खदानों से निकाले गए खनिज को वैध दिखाने के लिए इस लीज की रॉयल्टी पर्चियों का उपयोग किया जा रहा है। इससे शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

READ MORE: CG NEWS: CSPTCL कर्मचारियों को बड़ी राहत : महंगाई भत्ता 60% हुआ, जनवरी से मिलेगा एरियर्स

CG NEWS: छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के अनुसार बिना खनन उत्पादन के रॉयल्टी पर्ची जारी करना तथा लीज क्षेत्र से बाहर खनन करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में लीज निरस्त करने, जुर्माना लगाने और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का प्रावधान है।

CG NEWS: मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से सड़कें खराब हो रही हैं और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है, जबकि कागजों में पूरा कारोबार वैध दर्शाया जा रहा है।

CG NEWS: इधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। इसके लिए भौतिक सत्यापन और DGPS सर्वे कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लीज निरस्त करने के साथ रॉयल्टी की वसूली और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा सकती है।अब सबकी नजर खनिज विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

READ MORE: CG NEWS: केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर स्थानांतरित एसपी आंजनेय वार्ष्णेय को बिलासपुर रेंज में दी गई भावभीनी विदाई

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG NEWS: CSPTCL कर्मचारियों को बड़ी राहत : महंगाई भत्ता 60% हुआ, जनवरी से मिलेगा एरियर्स

गौरी शंकर गुप्ता / रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन...

Related Articles

Popular Categories